संवाददाता, मसलिया/ दुमका – फतेहपुर मुख्य सड़क पर गोलबंधा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार एक की मौत घटनास्थल पर हो गया। वहीं दूसरी व्यक्ति की स्थिति नाजुक देखकर बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से दुमका फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो गांव के सिमराकाजल के कामदेव सिंह तथा मानदेय सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर दुमका बाजार जा रहा था। मसलिया थाना क्षेत्र के गोलबंधा मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।जिसमें बाइक चालक कामदेव सिंह ( उम्र 47वर्ष ) के एक पेर कट जाने से घटनास्थल पर मौत हो गया। वहीं मानदेय सिंह को बेहोशी अवस्था में बेहतर इलाज के लिए दुमका फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। गुमरो सिमराकाजल के कामदेव सिंह की मौत की खबर सुनकर परिवार सहित गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मसलिया थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर घायल व्यक्ति का इलाज दुमका में चल रही हैं।