गिरिडीह। सोमवार को झामुमो जिला कार्यालय में 18 जनवरी को मुख्यमंत्री झारखंड के आगमन को तैयारी को लेकर एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने की। इस बैठक में मुख्य अथिति के रूप में केंद्रीय समिति के महासचिव सह सदस्य राज्य समन्यव समिति बिनोद पांडेय, फागु बेसरा, गिरीडीह सदर के मा० विधायक सुदिव्य कुमार सोनू , गांडेय के मा० विधायक डॉ० सरफराज अहमद उपस्थित हुए।बैठक को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए गिरीडीह जिला के सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में हर घर मे जाकर लोगो को आमंत्रित करना होगा। विधायक गिरीडीह सदर ने कहा कि पार्टी मा० मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा को सफल करने के लिए कार्यकर्ताओं को हर मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस कार्यक्रम में गिरीडीह के हर नागरिक आमंत्रित है। मा० विधायक गांडेय डॉ० अहमद ने कहा की झारखंड के मुख्यमंत्री हर क्षेत्र में कार्य कर रहे है चाहे किशोरी समृद्धि योजना हो, रोजगार हो या सर्वजन पेंशन योजना। इसलिए गांडेय क्षेत्र मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी।
मा० फागु बेसरा जी ने कहा कि हमलोग आंदोलन से उपजे हुए पार्टी है और मा० मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा को सफल करने के लिए केंद्रीय समिति गिरीडीह जिला समिति के साथ है।
मौके पर उपस्थित गीता हाजरा, प्रमिला मेहरा, सोनी चौरसिया, सुमित्रा कुमारी, आसमा खातून, अजित कुमार पप्पू, शहनवाज अंसारी, इरशाद अहमद वारिस, कारी बरकत अली, मो० चाँद, राकेश सिंह रॉकी, ज़ाकिर अंसारी, अभय सिंह, राकेश सिंह टुन्ना, हलधर राय, प्रदीप हाजरा, निज़ामुद्दीन अंसारी, गौरव कुमार, भैरव वर्मा, कोलेशर सोरेन, प्रधान हेम्ब्रम, राधेश्याम मोदक, राकेश रंजन, प्रदोष कुमार, संजय वर्मा, गोपाल शर्मा, दिलीप रजक, दिलीप मंडल, मंजूर आलम, रईस कौशर, भीम सिंह, दीपक मंडल, कृष्ण मुरारी पांडेय, अजय सिंह, निरंजन सिंह, शफीक अंसारी, चीना खान, रिंकू बरनवाल, मजीद अंसारी, राजू अंसारी, असगर अंसारी, नागेश्वर राय, पौलुष हांसदा, छक्कु साव, तेजलाल मंडल सहित सेकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8n1r