पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा का हुआ अनावरण

IMG-20221124-WA0003
पाकुड़। नगर परिषद के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान रानी दिग्घी पटाल तांतीपाड़ा में स्थापित अमर शहीद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा व उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर में बड़ी संख्या में आम जनों सहित भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू भाजपा नेता अनुग्राहित प्रसाद साह मीरा प्रवीण सिंह हिसाबी राय दिलीप सिंह पंकज साहा वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद शबरी पाल उपस्थित थे। उद्घाटन के उपरांत नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान देशभक्त चिंतक एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी व एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे। जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। अपने संबोधन के क्रम में श्रीमती साहा ने नगर परिषद बोर्ड सहित सभी वार्ड पार्षदों का धन्यवाद किया कि ऐसे महान राष्ट्रीय हित चिंतक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर इस उद्यान का नामकरण संस्कार का सहमति दिया तथा एक स्वर में ध्वनिमत से पारित किया। हम बोर्ड के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं।वही कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष की कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापित कर उन्होंने एक सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और सर्वग्राही होने का भी परिचय दिया है। इसके साथ सभी पार्षदों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने बोर्ड में इसे पारित करवाया। कार्यक्रम में शिखा देवी, पार्वती देवी, प्राची चौधरी, मनोरमा देवी, धर्मेंद्र त्रिवेदी, राजेश डोकानियां, सोहन मंडल, पार्थ रक्षित रतन भगत, मोहन मंडल, मोहन सरकार, अनिकेत गोस्वामी, बादल साहा, सुशील साहा, संजीत मुखर्जी, पिंका पटेल, रविशंकर झा, सदानंद रजवाड़, सादेकुल आलम, बहादुर मंडल, प्रवीण मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8ua3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *