अभिलंब जल मीनार मरम्मत कराने की की मांग
शिकारीपाड़ा/दुमका/ पेयजल संकट को लेकर बुधवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड के शिवतल्ला पंचायत अंतर्गत ग्राम राँगा के ग्रामीण महिला-पुरूष व बच्चों ने पूर्व मुखिया राजेश मरांडी व वर्तमान मुखिया सिल्वान्ति सोरेन के घर के सामने अवस्थित खराब जलमीनार के पास हड़िया, डेकची व बाल्टी लेकर जनाक्रोश प्रदर्शन किया। यह जलमीनार ख़राब होने के कारण ग्राम राँगा के सैकड़ों परिवार के समक्ष पेयजल संकट हो गई है। ग्रामीणों ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि अपने मुखिया से खराब जलमीनार का मरम्मत को लेकर गुहार लगाने पर उनके मुखिया पति राजेश मरांडी, पाँच-पाँच सौ प्रति परिवार चंदा उठाकर खराब जलमीनार मरम्मत कराने की सलाह देते हैं। जिससे नाराज ग्रामीणों ने आज उक्त खराब जलमीनार के सामने हड़िया, डेकची, बर्तन व बाल्टी लेकर जनाक्रोश प्रदर्शन किया और मीडिया के माध्यम से प्रखंड प्रशासन व पेयजल विभाग से यथाशीघ्र खराब जलमीनार की मरम्मत कराने की माँग की। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि यदि पेयजल संकट दूर नहीं किए जाने की स्थिति पर सड़क पर उतर कर जनांदोलन करेंगे। जनाक्रोश प्रदर्शन के दरम्यान हकिया अंसारी, सिमोन सोरेन, सुधीर मुर्मू, मामोती मरांडी, कदू मुर्मू, बिटिया मुर्मू, सुबा मुर्मू सहित भारी तदाद पर ग्रामीण महिला-पुरूष व बच्चे उपस्थित थे।