पाकुड़। पाकुड़िया सीएचसी सहिया साथी एकता मंच ने झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ की आहवान पर पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर सोमवार से अनिश्चितकालीन कलम बध्द हड़ताल पर है । स्वास्थ्य सहिया ने अपनी 15सूत्री मांगों को लेकर यह अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चली गई है । इधर स्वास्थ्य सहियाओं के हड़ताल पर चले जाने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी गांव के गर्भवती महिलाओं को हो रही है । सचिव सनोका देवी ने बताई की कोरोना काल मे किये गए कार्यों का अबतक हमलोगों को राशि नहीं मिल पाया है । जबतक हमलोगों की मांगों को सरकार नहीं मान लेती है तबतक हमलोग हड़ताल पर ही रहेंगे । मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्नेहलता हेम्ब्रम , सचिव सनोका देवी , कोषाध्यक्ष नीला टुडू सहित , आसमा बीबी , माधुरी देवी , सोनामुनी बास्की , तंजीला बीबी , ज्योति किरण मरांडी सहित अन्य सहिया साथी मौजूद थी ।