कुशपहाड़ी हटिया से मोबाइल चोरी करते पकड़ाया युवक को शिकारीपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुशपहाड़ी सप्ताहिक हटिया से रविवार देर शाम ग्रामीणों ने एक मोबाइल चोर को पकड़कर   पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के भालकी गांव निवासी जोसेफ हेंब्रम  कुशपहाड़ी साप्ताहिक  हटिया गए थे , हटिया करने के दौरान उनके पाकेट से एक युवक ने मोबाइल निकालने का प्रयास किया, जिसे उन्होंने पकड़ लिया और हल्ला करने लगे| हल्ला करने पर ग्रामीणों ने पहले युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई की उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया| युवक की पहचान लक्ष्मण राय उम्र करीब 21 वर्ष ग्राम बाराचहन थाना तीन पहाड़ के रूप में हुई है|पुलिस ने जोसेफ हेंब्रम के लिखित बयान पर युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/912q

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *