मधुपुर। रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जूलियन आनंद टोप्पो के निर्देश पर मधुपुर रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई शौकत कमाल के नेतृत्व में सोमवार को स्टेशन परिसर स्थित अवैध पार्किंग स्थल से खड़े लगभग एक दर्जन मोटरसाइकिल को जब्त किया। सभी जब्त बाइक के मालिकों को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया जहां प्रत्येक चालकों से जुर्माना वसूला गया। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज देवनाथ ने बताया कि पार्किंग के लिए स्टेशन के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है बावजूद कुछ लोग स्टेशन के सामने अवैध तरीके से मोटरसाइकिल खड़ा कर देते हैं जिससे स्टेशन के अंदर आने जाने वाले रेल यात्रीयों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ओर रास्ता जाम कर देता है उन्होंने कहा की इस तरह का अभियान जारी रहेगा मौके पर कॉन्स्टेबल राजेश कुमार सिंह अनंत यादव उपस्थित थे!