तेज रफ्तार कार ने ले ली एक व्यक्ति की जान, सड़क जाम

सरैयाहाट प्रखंड के जमुनिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गयी। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच 133 को जाम कर दिया। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सरैयाहाट प्रखंड के तितमोह निवासी गंगाधर साह का तितमोह और जमुनिया दोनों स्थान पर घर था। वह सबेरे तितमोह स्थित आवास से जमुनियां जा रहा था इसी दौरान देवघर से आ रही तेज रफ्तार की कार की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उसके बाद ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। जाम सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों के साथ ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेज दिया। दुमका लाइव न्यूज के लिये राकेश चंदन की रिपोर्ट

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9h9o

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *