कसमार के नावाडीह में माकपा किसान सभा ने निकाली विरोध सभा
कसमार। अखिल भारतीय किसान सभा कसमार अंचल कमिटी के नेतृत्व में कसमार प्रखंड के नावाडीह में विरोध सभा आ आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोकारो जिला किसान सभा के जिलाध्यक्ष कॉ० शकुर अंसारी ने कहा कि भारतीय महिला पहलवानों ने स्वर्ण पदक जीत कर भारत की शान और गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। उस वक्त उनलोगों को प्रधानमंत्री अपने आवास पर चाय पर बुलाते हैं। अब जबकि इन पहलवानों ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह सांसद ब्रजभूषण सिंह पर छेड़खानी और बलात्कार का आरोप लगाया है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। भारतीय महिलाएं न्याय पाने के लिए और दोषि को सजा दिलाने के लिए जंतर मंतर पर लगातार 37 दिनों से धरना दे रही है। इधर इन्होंने नये संसद भवन पर महिला पंचायत करने का निर्णय लिया है। इसी विरूद्ध दिल्ली पुलिस ने इन महिला पहलवानों को घसीटते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जंतर मंतर पर लगे टेंट समियाना को उखाड़ कर फेंक दिया। इस परिस्थिति में पीएम मोदी द्वारा दोषियों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इससे आरोपी ब्रजभूषण सिंह ने केवल आजाद होकर घूम रहा है बल्कि पहलवानों के विरुद्ध अनाप-शनाप बकवास भी किये जा रहा है। श्री अंसारी ने कहा कि सभी पहलवान हमारे के गौरव हैं। इनकी रक्षा और इन्हें न्याय दिलाने के लिए देश की जनता खड़ी है । विरोध सभा कार्यक्रम में जटाधारी सिंह,उमाशंकर महाराज, मुमताज अंसारी,केदार महतो, सलीम अंसारी, प्रेमचंद घांसी, अमित करमाली,अरुण कुमार महतो,जुगल करमाली, सहदेव महतो, रेशमी देवी, गुलाबो देवी, करमी देवी, रिता देवी, रूपा देवी, सावित्री देवी, शिला देवी,लाखो देवी, सीता देवी,अकली देवी, सरिता देवी, मालती देवी, हरेंद्र महतो, जितनी देवी, वंदना देवी, मालती देवी, पदुम देवी आदि मौजूद थे।