सहिया दीदी संघ ने अनिश्चित काल हड़ताल को लेकर की बैठक

2

शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा प्रखंड के सभी कार्यरत सहिया ने आज अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के संबंध में बैठक की। बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि विगत वर्ष 2006 से वर्तमान तक सहिया दीदी लगातार क्षेत्र में कार्यरत है यह सभी महिला स्वास्थ्य कर्मी है इसके एवज में सहिया दीदी को सरकार के माध्यम से प्रोत्साहन राशि के रूप में मात्र ₹2000 देती है जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो जाता है और बच्चों का पठन-पाठन  भी मुश्किल हो जाता है इसलिए झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ अनिश्चित हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगा।  और तब तक हड़ताल में रहेगा जब तक  मांगे पूरी नहीं हो जाती।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9kqu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *