बिजली विभाग ने गांवों में कैंप कर उपभोक्ताओं से वसुली करेगी बकाया बिजली बिल

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल दुमका अवधेश कुमार बक्शी के निर्देश पर जिले के मसलिया तथा दुमका सदर प्रखंंड के विभिन्न गांवों में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसुली होगी। यह जानकारी विभाग के जेइ पंकज कुमार ने दी। श्री कुमार के मुताबिक मसलिया प्रखंंड के नयाडीह गांव में 13 मई को, हारोरायडीह में 15 मई को, कुसुमघाटा में 18 मई को, बड़ाडुमरिया में 19 मई को, बसमता में 24 मई को, मोहनपुर में 25 मई को, दलाही में 27 मई को, गोलबंधा में 28 मई को व तसरिया में 29 मई को कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसुली किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर दुमका सदर प्रखंंड के मुरभंगा में 16 मई को, गांदो में 17 मई  को, मुड़ाबहाल में 20 मई को, आसनसोल में 22 मई को, मकरो में 23 मई को, भुरकुंडा में 26 मई को तथा रानीबहाल गांव में 30 मई को कैंप लगेगी। उपभोक्ता बकाया बिजली बिल का भुगतान प्रत्येक महीने में कर देंगे तो आसानी से उपभोक्ताओं को एक सौ यूनिट बिजली फ्री मिल जायेगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9nmb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *