विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा

IMG-20230116-WA0104
पाकुड़िया। पाकुड़िया झा.मु.मो. पार्टी‎ की ओर से सोमवार को बन्नोग्राम हाई स्कुल मैदान में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप ने शामिल महेशपुर विधायक‎ प्रो स्टीफन मरांड़ी मौजुद रहें। समारोह में विभिन्न पार्टी‎ के कार्यकर्ता‎ एवं‎ एक पंचायत समिति सदस्य ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्य‎ता ग्रहण किया। जिसे विधायक‎ प्रो.मरांडी ने माला पहना कर झामुमो पार्टी में‎ स्वागत किया। शामिल होने वालों में‎ बन्नोग्राम पंचायत समिति रिमा रविदास ,सुरज रविदास , छोटू रविदास , आशिष दास,तरनी लेट ,दिनबंधु सिंह सहित सैकड़ों‎ कार्यकार्ता ने झामुमो पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। विधायक‎ प्रो.मरांडी ने कहा कि आए नये कार्यकर्ता‎ओं को मैं सबसे पहले बधाई देता हूँ‎। आप सबों का पार्टी में स्वागत है। विधायक‎ ने सभा में उपस्थित‎ लोगों‎ से कहा की सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। सरकार व मेरी तरफ से गाँव के विकास में हर सम्भव सहयोग मिलेगा। आप सबों के आने से संगठन और मजबूत बनेगा। झामुमो पार्टी और हेमंत सरकार के प्रति लोगों का भरोसा एवं विश्वास बना हुआ है और यही कारण है की लोग आए दिन झामुमो पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग आज झामुमो पार्टी में आए हैं, उन सबों का मान सम्मान का ध्यान रखा जाएगा और आए लोगों से हमारी यही अपेक्षा होगी कि झामुमो पार्टी की मजबूती की दिशा में कार्य करते रहेंगे। 
 पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कहा की हम सब पहले अलग-अलग पार्टी‎ में थे लेकिन महेशपुर विधायक‎ प्रो.मरांडी जी द्वारा‎ क्षेत्र मे किया जा रहा विकास कार्य और हेमंत सोरेन सरकार के जनहित कार्यो को देख कर और दिशोम गुरू शिबू सोरेन के प्रति आस्था रखते हुए हम सब झामुमो पार्टी मे योगदान कर रहे है। मौके पर प्रमुख कालीदास मरांडी ,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,देबीलाल हाँसदा मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम,देवीधन टुडू, पूर्व उपप्रमुख अजित मंडल अशोक भगत,हारूण रशीद,मुखिया स्योलेन हेम्ब्रम,मंटू भगत,कुबराज मरांडी,मुसारफ हुसैन,अली मुहम्मद,मुनीराम मरांडी,छोटू भगत,विश्वजीत दास,रेफाईल मुर्मू,तोहिदुल शेख,विनोद भगत,हफाजुद्दीन अंसारी,विश्वनाथ मुर्मू,नेजाम अंसारी,प्रसेनजीत दास,नरेश हाँसदा, सहित सैकड़ों‎ कार्यकर्ता‎ उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9o89

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *