काठीकुंड/ 44वें झारखंड दिवस पर काठीकुंड से हजारों की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता दुमका पहुंचे. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में प्रखंड के सभी 12 पंचायत से कार्यकर्ता झामुमो सुप्रीमो गुरुजी,राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन व झामुमो के अन्य वरिष्ठ नेताओं का संबोधन सुनने के लिये प्रखंड के मधुबन चौक से रैली की शक्ल में एक साथ निकले. सभी पंचायत अध्यक्षों के नेतृत्व में बसों,सवारी गाड़ियों में कार्यकर्ता झामुमो के स्थापना दिवस को सफल बनाने को दोपहर तक दुमका निकल गये. ज्ञात हो कि,विगत दो वर्षो से कोरोना महामारी की वजह से सामान्य तरीके से झारखंड दिवस का आयोजन झामुमो द्वारा किया गया था. इस बार पूरे धूमधाम से आयोजन को लेकर पार्टी के हर नेता व कार्यकर्ता में उत्साह देखा जा रहा हैं. मधुबन चौक से कार्यक्रम के लिये रवाना होने वाले में विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन,प्रखंड उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी,प्रखंड कोषाध्यक्ष गौरीशंकर भगत,रोबिन लाहा,हेमंत भगत,अजय भगत,मनोहर अग्रवाल,सुरेश भगत,सिमन टुडू,श्रवण भगत,लाला अंसारी,इंतियाज अंसारी,दुलाल बेसरा,कार्तिक मंडल,विलियम सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल है.