अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त कर जिला खनन पदाधिकारी को लिखा पत्र

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I एक तरफ सरकार ने एनजीटी के तहत नदी घाट से अवैध बालू उठाव नहीं करने का पत्र जारी की है। वहीं दूसरी ओर मसलिया थाना क्षेत्र के शिला नदी तथा नुनबिल नदी के विभिन्न घाटों से बालू माफिया ने सारी नियम कानून को ताक में रखकर ट्रैक्टर से अवैध बालू उठाव करते हैं। शक्रवार शाम को थाना क्षेत्र के शिला नदी के कुरूआ घाट से अवैध बालू ट्रैक्टर में लोडिंग कर ले जाने के दौरान पुलिस ने धर दबोचा है। हलांकि मसलिया पुलिस को गाड़ी से उतारते देखते ही ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया था। पुलिस अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को मसलिया थाना ले आकर आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी दुमका को पत्र लिखा है। इधर मसलिया पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़े जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फेल गया है। ट्रैक्टर मालिक अपने घर के सामने गाड़ी खड़ी कर सेटिंग गेटिंग में जूट गई है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9pk1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *