17 दिनों तक चलेगा अभियान
दुमका/शिकारीपाड़ा/ न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चलन्त लोक अदालत वाहन लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को शिकारीपाड़ा प्रखण्ड पहुंचा। जहाँ प्राधिकार के सचिव की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम मे डालसा सचिव द्वारा मध्यस्थता के बारे में बताया गया कि मध्यस्थता एक ऐसा मंत्र है जिससे विवादों का निपटारा तुरंत होता है एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम 29 मई से 14 जून तक चलने वाले “मन का मिलन पखवाड़ा ” के बारे में बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से मीडिया एवं प्राधिकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल द्वारा भी प्रचार किया जा रहा है। जिसमें परामर्श की सेवाएं दी जायेंगी जिसको लोग देखकर भी समझ सकते है।इसमें लंबित या मुकदमा पूर्व स्तर के मामलों का आवेदन लिया जाएगा एवं सुझाव दिये जाएंगे। इसका लाभ उठा सकते है। यह कार्यक्रम 29 मई से 14 जून तक सुबह 07 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा जो डालसा कार्यालय में प्रशिक्षित मध्यस्थ लोगों द्वारा समस्याओं को सुनेंगें और इसका निदान करेंगे।, इसके साथ ही विभिन्न थानों के अधिकारी भी मध्यस्थ के रूप में लोगों को सलाह देंगे। डालसा सचिव भी लोगों को मध्यस्थता के विषय विशेष रूप से जानकारी देकर जागरूक करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर परामर्श देंगे। लोगों का जागरूक करने के लिए शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर में पम्प्लेट आदि का भीलोगों के बीच वितरण किया। मौके पर शिकारीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार , लीगल ऐड डिफेंस काउंसल, अंकित कुमार सिंह, पी० एल० वी० सुशीला हेम्ब्रम के साथ विभिन्न गावों से आये हुए ग्रामीण मौजूद थे।