संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I मसलिया प्रखंड के हथियापाथर पंंचायत के मोहनपुर गांव में गुरुवार को मुख्यमंत्री सूद माफी बिजली कैंप लगा था। कैंप में 123 उपभोक्ताओं से दो लाख 40 हजार 84 रूपये बकाया बिजली बिल वसुली हुई। ततपश्चात विभाग के जेइ चंदन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के घोषणा की लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओंं को प्रत्येक महीने बिजली बिल जमा करना है। उसके बाद ही उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री का लाभ मिलेगा। टीम में बिजली विभाग के जेइ चंदन कुमार, लाईन मेन मुकेश कुमार प्रजापति, मिस्त्री प्रकाश दे व उज्जवल कुमार दास मौजूद थे।