फरीदाबाद। पटना के जिला राजापुल के गांव मैनपुरा निवासी संजीव कुमार ने बताया की उसकी छह साल पहले शादी हुई थी। तब से पत्नी, सास, ससुर, साला परेशान कर रहे हैं। उससे 10 लाख रुपये की डिमांड करते हैं और तलाक का दबाव डाल रहे हैं। पत्नी कहती कि मुझे पैसे दो, दूसरे से शादी करनी है। इससे अब मैं बहुत परेशान हो चुका हूं और सड़कों पर अपनी किडनी बेच कर उसे पैसे देना चाहता हूं। हाथ में बैनर को देख कर कई लोगों ने मुझसे संपर्क भी किया। कोई दो लाख देने की बात करता तो कोई तीन। 10 लाख देने की कोई बात नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि पटना में कई बार पुलिस अधिकारियों को भी ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने चेतावनी दी कि अगर मेरी किडनी नहीं बिकी तो मैं आत्मदाह कर लूंगा। फिलहाल ये मामला दिनभर सोशल मीडिया पर छाया रहा।