ईचागढ़ I सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की शाम को अचानक आई आंधी तूफान से दर्जनों घरों के छप्परों को उजाड़ दिया। आंधी तूफान से मिलन चौक में बिन्देश्वर महतो ,बिरवल दास सहित कई लोगों का मकान में लगे टीना सेड को उखाड़ कर दुर फेंक दिया। आंधी तूफान से आमड़ा गांव के बुधराम भेंगरा के घर का एसवेस्टर को उखाड़ दिया। एसवेस्टर टुट कर टुकड़ा टुकड़ा हो गया। बुधराम भेंगरा का छप्पर उड़ जाने से घर में पानी भर गया। घर में रखे धान चावल भी नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार को रहने के लिए भी घर नहीं है। वहीं मुखिया किसुन किस्कू ने क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया एवं मुआवजा दिलाने कि बात कही।वहीं गुदड़ी पंचायत भवन के पास बिजली पोल सहित कई गांवों में बिजली पोल उखड़ गया, जिससे क्षेत्र में बिजली भी बाधित हुई। वहीं समाज सेवी भोला नाथ महतो ने आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का मुआवजा आपदा प्रबंधन से देने का मांग किया है।