बिरनी में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना कई घायल रेफर

IMG-20230309-WA0073
बिरनी। प्रखण्ड अंतर्गत कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग डबरसैनी के पास सोमवार देर शाम लगभग 8 बजे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए । घायल चालक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के भरकट्टा अंर्तगत तुलसीटांड पंचायत के केंदुआडीह निवासी 30 वर्षीय राजेश स्वर्णकार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी भेजवाया जिसका उपचार डॉ ताज ने किया तथा गम्भीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया तथा दूसरी घटना बुधवार सुबह लगभग 9 बजे प्रखण्ड मुख्यालय गेट के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे चालक गम्भीर रूप से घायल गए । घायल की पहचान पलौंजिया बाजार निवासी 55 वर्षीय राजेश्वर राम के रूप में हुई है वे प्रखण्ड मुख्यालय के पास के दुकान से कुछ सामान लेकर जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई । राजेश्वर राम निजी प्रैक्टिक्स भी करते हैं । स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजनों ने उन्हें उपचार करवाया । दुर्घटना से दायां पैर फ्रैक्चर कर गया । वहीं तीसरी घटना बुधवार को पड़रिया पंचायत के रूपायडीह में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे स्कूटी चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसकी पहचान रूपायडीह निवासी 21 सचिन पासवान के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार बता दें रूपायडीह पहाड़ी के पास बुधवार देर रात लगभग दोनों मोटरसाइकिल की टक्कर हुई थी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी लाया जिसका उपचार डॉ ताज ने किया तथा गम्भीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया जिसकी मौत रास्ते मे ही हो गई ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a4u3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *