औचक निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने छह पंचायत सचिव को किया स्पष्टीकरण

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I  दुमका के डीडीसी अभिजीत सिन्हा मंगलवार को मसलिया प्रखंंड के गोलबंधा तथा धोबना – हरिणबहाल पंचायत का औचक निरीक्षण कर योजनाओं का जायजा लिया। पंंचायत में चल रही मोहलीशेड, आंंगनबाड़ी केंद्र, जलमीनार देखा है। साथ ही विद्यालय भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। साफ – सफाई में कमी पाये जाने के कारण डीडीसी श्री सिन्हा भड़क उठे। संबंधित अधिकारियों के साथ कर्मियों पर फटकार लगाते हुए साफ – सफाई पर ध्यान रखने की बात कही। उसके बाद मसलिया प्रखंंड में समीक्षा बैठक के दौरान हारोरायडीह, रांंगा, कठालिया, कुसुमघाटा, बेलियाजोर, सांपचाला पंंचायत में विकास नहीं पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की। उक्त पंचायत के पंंचायत सचिव को स्पष्टीकरण मांगी। बैठक में श्री सिन्हा के अलावा बीडीओ पंकज कुमार रवि, बीपीओ संदीप कुमार, गीता टुडू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह, सीडीपीओ रीता बेसरा, बीइइओ जियाउल हक, पशु पालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार, एई विकास कुमार, जेइ सिद्धार्थ शंकर, मानस मंडल, जयदेव सोरेन सहित अन्य कर्मियों मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a540

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *