54 एकड़ गैरमजरूआ भूमि को किया गया अतिक्रमणमुक्त

अतिक्रमणित भूमि पर बने दीवार को जेसीबी से तोड़ा गया

4

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदगुंदा कला पंचायत अंतर्गत सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर बनाए गए दीवार को जिला प्रशासन ने सोमवार को कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण मुक्त कर दिया। मिली सूचना के बाद एसडीएम विशालदीप खलको,अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद ,मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान,सीआई जितेंद्र कुमार ,कर्मचारी शंभू विश्वकर्मा,नगर निगम व पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर किए गए अतिक्रमण और बाउंड्री वाल को जेसीबी के माध्यम से तोड़ दिया गया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से उक्त जमीन का किसी भी प्रकार की खरीद बिक्री एवं अतिक्रमण नहीं करने से संबंधित बोर्ड को अधिष्ठापन कर दिया गया। जानकारी के अनुसार डुमरी गिरिडीह मुख्य मार्ग में स्थित बदगुंदा कला मौजा,खाता संख्या 81 प्लॉट नंबर 807 और 992 में  करीब 54 एकड़ गैरमजरूआ खास जमीन को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन को सूचना मिलते ही उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शुरू की। इस बाबत एसडीएम विशालदीप खलखो ने बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया था। सूचना के बाद उक्त जमीन पर पहुंचकर सरकारी जमीन से संबंधित बोर्ड लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि इस जमीन को बेचना और खरीदना एवं अतिक्रमण करना दंडनीय अपराध है। सरकारी जमीन का संरक्षण सभी को मिलकर करना है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने का प्रयास करने वाले लोगों को नोटिस भी भेजा गया है,आगे कार्यवाई की जाएगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a6da

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *