चार साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

17

8 मोबाइल सहित 23500 रुपए बरामद

देवघर I जिला अंतर्गत मधुपुर थाना क्षेत्र के कुंडू बंगला एवं मार्गो मुंडा थाना क्षेत्र के मिश्राटांड़ में छापेमारी कर 4 साइबर ठग को गिरफ़्तार किया गया है।यह सभी साइबर ठग विभिन्न हथकंडा अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। बंगाल से फर्जी बैंक खाता तथा एटीएम मंगवा कर आस पास के अन्य साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाता उपलब्ध करा कर निर्धारित कमीशन पर पैसों की निकासी करते थे।गिरफ्तार अभियुक्तों में अमरुद्दीन अंसारी 35 वर्ष,अलीहुसेन अंसारी उम्र 34 वर्ष दोनों पिता सुउद मिंया,मुहम्मद गफ्फूर उम्र 35 वर्ष पिता स्व गुलाम मुहम्मद तीनों ग्राम मारनी,अख्तर अंसारी उर्फ चरका,उम्र 32 वर्ष पिता सब्बीर मिंया ग्राम मिश्राटांड़ सभी थाना मारगोमुण्डा शामिल हैं।सभी का लगभग पूरे भारत वर्ष में 54 क्राइम लिंक पाया गया है।वहीं गिरफ़्तार अभियुक्तों से मौके पर 8 मोबाइल,12 फर्जी सिम,11 एटीएम,1 चेकबुक,2 दोपहिया वाहन सहित 23,500 रुपए नगद वरामद किया गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a78e

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *