समाजसेवा का आदर्श उदाहरण हैं भोजन सेवा केंद्र : एसपी 

पुलिस अधीक्षक ने किया भोजन केंद्र की स्वचालित रोटी बनाने की मशीन का उद्घाटन

IMG-20230120-WA0005
देवघर। श्रील फाउंडेशन द्वारा सदर अस्पताल देवघर में संचालित भोजन सेवा केंद्र की रोटी बनानेवाली स्वचालित मशीन का उद्घाटन देवघर के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट के कर कमलों से हुआ। उपर्युक्त अवसर पर मशीन के दाता संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर और मुवा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, मधुपुर और श्रील फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

सराहनीय उदाहरण 
 उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव राकेश वर्मा और प्रबंधन प्रमुख रुपाश्री ने किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री ताराचंद जैन ने भोजन सेवा केंद्र के बारे में जानकारी दी। बाद में संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आलोक मल्लिक, मुवा इंडस्ट्रीज के संजय गुटगुटिया एवं चैंबर के सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री जाट ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा , भोजन सेवा केंद्र को सक्षम और सेवाभावी लोग संचालित कर रहे हैं। उनका यह कार्य सराहनीय और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण हैं। श्रील फाउंडेशन के सभी पदाधिकार और सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं। इनकी योजना सदर अस्पताल के अलाव एस अन्यत्र स्थलों पर भी ऐसे कार्य करने की है। मैं उनके लिए भी अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a7q4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *