व्यवसाइयों ने मशाल जुलूस निकालकर दो प्रतिशत बाजार समिति शुल्क के बढ़ोतरी के विरोध में नारेबाजी की

IMG-20230216-WA0138

मधुपुर। झारखंड फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स रांची के राज्यस्तरीय आह्वान पर, झारखंड सरकार द्वारा पारित कृषि एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 के तहत लगाए गए 2 परसेंट बाजार समिति शुल्क के विरोध में मधुपुर के खाद्यान्न पशु आहार के विक्रेताओं ने मधुपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में गुरुवार को दूसरे दिन भी अपनी दुकानें बंद रखी। वही संध्या में शहर के विभिन्न बाजार के रास्ते होकर मसाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 2% बाजार समिति शुल्क वापस करने हेतु नारेबाजी की । वही थोक विक्रेताओं ने स्वेच्छा पूर्वक अपनी दुकानें दूसरे दिन भी बंद रखी मधुपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मोती सिंह ने बताया की यह कानून किसान विरोधी व्यवसाय विरोधी एवं उपभोक्ता विरोधी है। इस दो परसेंट बाजार समिति शुल्क के लागू होने से कृषकों का नुकसान होगा झारखंड सरकार इस कानून को जब तक वापस नहीं लेती है तब तक चेंबर ऑफ कॉमर्स की हड़ताल और बंदी अनिश्चितकालीन के लिए चलेगी और इस कारण होने वाले नुकसान और परेशानी की जिम्मेवारी झारखंड सरकार की होगी। मुख्य रूप से पप्पू चौधरी अंकित लच्छीराम का रामू बथवाल अजीत शाह शेखर लच्छीराम का अमर चौधरी उत्तम मोहन का अशोक चौधरी दिनेश मोदी अटल मोदी राकेश जयसवाल जोगेश्वर मंडल बंटी बथवाल बछवाल महेश रतवाल अभिषेक गुटगुटिया पंचानन मंडल कल्लू डालमिया किशन कालबेलिया रमेश डालमिया विजयलक्ष्मी राम का आदि शामिल थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a7v8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *