मधुपुर महाविद्यालय के शिक्षक अनुबंध कर्मचारी संघ ने आउटसोर्सिंग बहाली का किया विरोध

14

मधुपुर I  मधुपुर महाविद्यालय के   शिक्षकेत्तर कर्मचारी (अनुबंध) की  एक बैठक संघ के सचिव कुंदन कुमार  की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मधुपुर महाविद्यालय में जो कर्मचारी विगत 15 वर्षों से अपना सेवा देते आ रहे हैं,उनके रहते हुए विश्वविद्यालय के द्वारा मनमाने ढंग से आउटसोर्सिंग के रूप में प्रत्येक महाविद्यालय में 2 कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिससे अनुबंध कर्मचारियों में रोष है।वे खुद को दरकिनार किए जाने की शंका जाहिर कर रहे है।महाविद्यालय अनुबंध कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा यह आदेश जारी किया गया था कि जो भी कर्मी 10 वर्षों से सेवा देते आ रहे है उन कर्मचारीयों का नियमितीकरण होना चाहिए। ऐसे में हमलोगों को दरकिनार करते हुए नए तरीकों से मेसर्स एप्टेड टेक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड कंपनी  के माध्यम से आउटसोर्सिंग के तहत बहाली करना कहाँ तक उचित है ।इसी को लेकर महाविद्यालय के सभी अनुबंध शिक्षकेत्तरकर्मी पुरजोर विरोध किये है। आज के बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया सभी कर्मचारी इस बहाली का विरोध करेंगे एवं एक दिवसीय धरना पर बैठेंगे और आगे जब तक विश्वविद्यालय अपने फैसले को वापस न ले ले, तब तक काला बिल्ला लगाकर महाविद्यालय में काम करेंगे।मौके पर संघ के उपाध्यक्ष टुनटून साव,कोषाध्यक्ष प्रियतोष लाला,विश्वजित मिश्रा, अमर नाथ मिश्रा,वसीम अहमद,सुनील कुमार सिंह,किशोर यादव,कैलाश मंडल,आदित्य कुमार सिंह,मुकेश यादव,छोटू हरि,दीपक राम,पलटन हांसदा,छोटू हरि,मुन्ना टुडू,सुमन देवी,पूनम देवी समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a9ap

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *