तमिलनाडू में फंसे प्रवासी श्रमिकों के अभिभावकों ने की बैठक

अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी को लेकर सरकार से लगाई गुहार

मधुपुर। अनुमंडल अंतर्गत मार्गो मुंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित आमबगान में रविवार को तमिलनाडु में फंसे प्रवासी मजदूरों के अभिभावकों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें पोड़ीदह,धावाटांड़, खिजुरिया तांड़, परसिया, पहरी डीह, नावाडीह आदि गांवों के दर्जनों महिला-पुरुषों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।मार्गो मुंडा प्रखंड के पूर्व प्रमुख डुगु टुडू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ज्ञान मरांडी, बशीर मरांडी, चांदमुनी हेम्ब्रम आदि अभिभावकों ने कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार के अभाव में दर्जनों गांवों के सैकड़ों बच्चे जीविकोपार्जन हेतु तमिलनाडु के विभिन्न शहरों में गए हुए हैं। जहां सुनने में आ रहा है कि बाहरी लोगों खासकर हिंदी बोलने वालों के साथ मारपीट की जा रही है। उन्हें सड़क पर रेल या बस में भी पकड़-पकड़ कर पीटा जा रहा है। हमारे बच्चों की जान खतरे में है जिससे हम लोगों को काफी घबराहट हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार को चाहिए कि इस मामले में अभिलंब संज्ञान लेते हुए हम गरीबों के फंसे हुए बच्चों को सकुशल वापस लाने की पहल करे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 9 मार्च को दर्जनों ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम बीडियो को तथा स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन को इस मामले में एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। ताकि हमारे बच्चों की सकुशल वापसी सुनिश्चित हो सके। इस अवसर परगोपाल मराण्डी, सहदेव हेंब्रम, सुरेश हेंब्रम,मोतीलाल हेंब्रम, सुखदेव मरांडी,चंदो मरांडी कोलोसी सोरेन, चांदमुनी हांस्दा, पार्वती सोरेन,परमे मरांडी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/aaxk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *