बासुकीनाथ। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के मिशन अहीर रेजिमेंट के राष्ट्रीय संयोजक ब्रिगेडियर प्रदीप यदु और प्रांतीय यादव महासभा के अध्यक्ष यादव पितांबर दास ने बासुकीनाथ धाम में मत्था टेक कर फौजदारी बाबा का आशीर्वाद लिया। ब्रिगेडियर प्रदीप यदु और उनकी धर्मपत्नी छत्तीसगढ़ यादव महासभा के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मंजू यदु ने भोलेनाथ का पूजा अर्चना कर कहा कि यह एक अति प्राचीन धार्मिक जगह है बरसों से दर्शन की अभिलाषा थी जो आज पूरी हुई। साथ में झारखंड प्रांतीय यादव महासभा की महासचिव अनीता सिंह यादव सूबेदार हृदयानंद यादव विनय यादव मैं भी पूजा अर्चना किया। इसके पहले बासुकीनाथ पहुंचने पर महासभा के नेता डॉ अमरेंद्र यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए बाबा भोलेनाथ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंजू यदु ने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए उसे हरे क्षेत्र में भागीदारी देने के लिए समाज को कुंठित मानसिकता से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष पीताम्बर दास ने कहा कि रविवार को देवघर में आयोजित यादव महासभा के शताब्दी समारोह के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के पूरे समाज को इस मुहिम में शामिल होने और धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि मंगलवार को धनबाद में आयोजित महिला समागम का कार्यक्रम है।
मौके पर राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित, पूर्व मुखिया विजय कांत यादव, समाजसेवी मनोज यादव, ललित यादव, अशोक यादव, संजीव यादव, छतीस महतो, कुमोद यादव, अनिल पंडित मुकेश कुमार, संजय कुमार, सुमन यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।