टावर चौक से डीसी कार्यालय तक छात्रों ने पैदल मार्च कर युवाओं को जगाया
सरकार को नही है राज्य के युवाओं के भविष्य की चिंता : डॉ राजीव
देवघर। राज्य सरकार के नियोजन नीति के विरुद्ध रविवार को आप आदमी पार्टी के छात्र विंग्स ने गांधी चौक से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च कर अपना विरोध जताया।छात्रा चेतना यात्रा के तहत मार्च में शामिल युवाओं ने राज्य सरकार के नियोजन नीति पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नियोजन नीति स्पष्ठ नही होने से लाखों छात्रो का भविष्य अंधकारमय हो गया है। आप के द्वारा जारित डिटेल जारी कर बताया कि झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने वर्ष 2021-22 में निकाले 12 भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन 01 फरवरी 2023 को रद्द कर दिए हैं |
इन भर्तियों के माध्यम से विभिन्न संवर्ग की 7 हाजर 932 रिक्तियों पर भर्ती की जानी थी जिसके लिए 25 लाख से अधिक छात्रों ने इन भर्तियों के लिए आवेदन किया था आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर महज एक नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि लगभग 8 हजार रिक्तियों के लिए जारी 12 भर्ती नोटिफिकेशन रद्द कर दिए गए हैं। भर्तियां रद्द होने से आवेदन कर चुके लगभग 25 लाख छात्रों को कड़ा झटका लगा है।
नियुक्ति के नाम पर 150 करोड़ की वसूली: प्रदेश उपाध्यक्ष
वही रैली में शामिल छात्रों का हौसला बढ़ाने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सरकार की मनमानी के कारण आज लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। 25 लाख छात्रों से नियुक्ति के नाम पर विभाग द्वारा 150 करोड रुपैया वसूला गया । नियुक्ति रद्द होने के बाद इसका कोई हिसाब सरकार द्वारा नही दिया गया।जिससे साफ दर्शाता है कि सरकार के पास ना नियोजन है ना नीति है और ना ही राज्य के युवाओं के भविष्य की चिंता। मार्च में आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारीगण समेत जिला कमिटी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, साथ ही अन्य सभी मोर्चा के प्रतिनिधियों ने अपना दमखम दिखाया।
मांग जिसके लिए हुआ पैदल मार्च
1. जल्द से जल्द नियोजन नीति लाया जाए ताकि फिर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरु हो।
2. छात्रों से वसूला हुआ फॉर्म शुल्क वापस हो।
3. छात्रों को अधिकतम उम्र की सीमा में कुछ वर्षों की छूट मिले ताकि छात्रों को उम्र की वजह से दोबारा अप्लाई करने में परेशानी ना हो।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/acoo