सुरजीत चीफ तथा मनीष असिस्टेंट चीफ रेफरी नियुक्त

IMG-20230310-WA0043
गोड्डा। दुमका के इंडोर स्टेडियम में 11 से 13 मार्च तक कैरम एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड राज्य कैरम प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक आयोजित किये जाने के लिए एसोसिएशन के महासचिव मुकुल कुमार झा द्वारा तकनीकी टीम का गठन कर नामों की घोषणा कर दी गयी है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए गोड्डा जिला कैरम संघ के उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा ने बताया कि चीफ रेफरी के पद पर इंटरनेशनल कैरम अंपायर सह गोड्डा जिला कैरम संघ सचिव सुरजीत झा की नियुक्ति की गई है। जबकि असिस्टेंट चीफ रेफरी के पद पर गोड्डा जिला कैरम संघ के कोषाध्यक्ष सह नेशनल अंपायर मनीष कुमार सिंह एवं जामताड़ा से नेशनल अंपायर सूरज कुमार पासवान नियुक्त किये गए हैं। श्री झा को सातवीं बार स्टेट चैंपियनशिप में चीफ रेफरी का दायित्व सौंपा जा रहा है। वहीं श्री सिंह एवं श्री पासवान के लिए यह पहला अवसर है। दोनों तकनीकी पदाधिकारियों को जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं कैरम संघ की प्रदेश सह जिला अध्यक्ष डॉ प्रभारानी प्रसाद सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/aemk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *