बोकारो I झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में डालसा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत लोगो को पम्पलेट वितरण किया गया। साथ ही बोकारो के प्रत्येक थाना, ब्लॉक और पंचायत में मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें दोनो पक्षो को उनके बीच सुलहनीय वादों को समाप्त करने के लिए आग्रह किया जा रहा है। पति-पत्नी विवाद, जमीन विवाद, एन० आई० केस, डायन प्रतिषेध अधिनियम, सड़क दुर्घटना, जैसे वादों का निपटारा इस पखवाड़ा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, विभिन्न थानो के पदाधिकारीगण एवं पीएलवीगण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत 08.06.2023 को न्यायालय में लंबित 07 वादों में दोनों पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव, निंभा रंजना लकड़ा, मध्यस्थ ऐ० के० राय, ऐ० के० सिंह, बी0 के0 पण्डेय, अनिल कुमार झा पैनल अधिवक्ता एम० के० लायक, सियालजोरी थाना प्रभारी के प्रयास से सुलझाया गया। जिसमें जीआर वाद संख्या 505 / 2013 मे वर्षो से चली आ रही जमीन से संबंधित मामला को सुलह से समाप्त किया गया साथ ही ओएमसी., सीपी. आदी वादों को सुलह के आधार परसमाप्त किया गया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के सचिव निंभा रंजना लकड़ा के द्वारा दी गई।
मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत न्यायालय में लंबित 07 वादों को सुलझाया गया
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ahl8