खतियान जोहार जात्रा को लेकर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक

IMG-20230107-WA0073
बेंगाबाद। झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक शनिवार को ताराजोरी पंचायत के धूमाडीह में हुई जिसकी अध्यक्षता नुनूराम किस्कु और प्रखंड उपाध्यक्ष नीलकंठ मंडल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में गांडेय विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री अहमद ने कहा कि 18 जनवरी 2023 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियान जोहार जात्रा को लेकर गिरिडीह आगमन होने जा रहा है। गिरिडीह के झंडा मैदान से गिरिडीह वासियों को अपनी सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गिरिडीह के 3 प्रखंडों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अगाह किया जा रहा है कि अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में गिरिडीह झंडा मैदान पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाषण को सुनें ।आज गरीबों का मसीहा कहे जाने वाले हेमंत सोरेन गरीबों के लिए बेरोजगारों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आदि कई लाभकारी योजनाएं धरातल पर उतारने का काम किया है। जो विपक्षियों को नहीं खल रहा है। वहीं उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के बारे में कई जानकारियां ली। इस मौके पर विपिन सिंह मो. इनामुल हक भूटारी वासुदेव यादव मंजू मरांडी राजेंद्र पंडित अब्दुल गनी उर्फ टिंकू के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/aj4j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *