हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा का चरही में हुआ जोरदार स्वागत

चरही सांसद जयंत सिन्हा को माला पहनाकर एवं बुके से किया स्वागत 

हजारीबाग से रांची भाया बरकाकाना रेल लाइन एक ऐतिहासिक उपलब्धि : मुरारी सिंह

hgghgh-1024x853

चरही। हजारीबाग के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा का सोमवार को चरही के मुख्य चौक पर भाजपाइयों के द्वारा ढोल नगाड़ा से जोरदार स्वागत किया गया। चरही चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत करने के उपरांत सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग से रांची भाया बरकाकाना ट्रेन लाइन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब सिधवार से साकी वाली लगभग 26 किलोमीटर की लाइन बन कर तैयार हो गई है। जल्द ही रेल मंत्री से समय लेकर इसका उद्घाटन कराया जाएगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस लाइन से एक लंबी दूरी की ट्रेन शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस लाइन से रांची पटना और दिल्ली के लिए ट्रेन मिलने जा रही है। हम लोगों ने ट्रेन शुरू कराने के लिए सारी व्यवस्था पूरी कर ली है। विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। हजारीबाग में रेल डिपो बनाया गया है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री का टाइम मिलते ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही मुझे उम्मीद है कि एक लंबी दूरी की ट्रेन भी मिलेगी। सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि रामगढ़ में विधानसभा उप चुनाव होते हैं तो पार्टी जो निर्णय लेगी हम लोग पार्टी के वफादार कार्यकर्ता काम करेंगे। उन्होंने कहा कि फिर एक बार देश में।कोरोना वायरस का नया वेरिएट बीएफ 7 कहर बरसा रहा है खतरा मंडराने लगा है। हम लोगों ने क्षेत्र में इसकी बड़े पैमाने पर तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और बीमार लोगों को कहां 2 गज दूरी मास्क है जरूरी अवश्य मास्क लगाएं। 
सांसद जयंत सिन्हा का स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह चुरचू मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह संजय कुमार, रोहित महतो, ललन शर्मा आशा राय बीना मिश्रा संगीता देवी, सुनिता देवी, गीता की मीरा देवी गब्बर सिंह, शशि कुमार अमित सिंह अरविंद कुमार ‘गौतम सिंह, लीला देवी विनू देवी चरण देवी एवं पार्टी के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ajtm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *