आज गुरुवार को सदर प्रखण्ड दुमका के सभागार में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में नीति आयोग के तहत जामा प्रखण्ड में दो पंचायत- आसनजोर और मोहूलबोना को आकांक्षी कार्यक्रम सक्षम ग्राम पंचायत के अन्तर्गत पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्रों में नीति आयोग के सूचकांक में सुधार करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।उक्त कार्यशाला में पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लिड श्री मनोज कुमार, डिस्ट्रिक फेलो सुम्बुल नाज़, और रिफत परवीन द्वारा कार्यशाला में बताया गया कि कार्यशाला का उद्देश्य स्थायी समुदायों और प्रशासनिक विभाग के लोगों के बीच में सहयोग और अभिसरण का निर्माण करना, विद्यालय के परिस्थितिकी तंत्र और आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुविधाओं को मजबूत करना, बेहतर शिक्षा,स्वास्थ्य और पोषण के प्रति समुदाय में जागरूकता पैदा करना तथा विकास में इनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है, कार्यशाला में यह भी बताया गया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण,शिक्षा,कृषि और जल संसाधन,वित्तीय -समावेशन और कौशल विकास,आधारभूत सुविधाएँ मुख्य इंडिकेटर्स है,जिसमें सुधार लाकर जामा प्रखण्ड एवं जिला का रैंकिंग में सुधार किया जाना है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जामा द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारी / कर्मियों को निदेश दिया गया कि स्वास्थ्य,पोषण और शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देकर उक्त सभी इंडिकेटर्स में अविलम्ब प्रगति लाना सुनिश्चित करें । आज की बैठक में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी,प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी,प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा,कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,BPM, JSLPS, संबंधित महिला पर्यवेक्षिका,संबंधित आंगनबाड़ी सेविका,सहिया, संबंधित मुखिया, संबंधित पंचायत सचिव, स्वाथ्य विभाग के कर्मी, पिरामल टीम आदि उपस्थित थे ।
पिरामल फाउंडेशन ने ”सक्षम ग्राम पंचायत” कार्यक्रम हेतु कार्यशाला का आयोजन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/aohb