सिलीगुड़ी। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया दार्जिलिंग जिला के संयोजक फैसल अहमद ने कहा कि सिलीगुड़ी शहर में बार तथा पव में मारपीट की घटना होना शर्मनाक है। कुछ दिन पहले दो गुटों के बीच में सेवक रोड स्थित बार में मारपीट के दौरान स्थानीय भक्ति नगर थाना के 2 ऑफिसर तथा 7 कांस्टेबल को घायल कर दिया गया था। इसमें कई लोगों की गिरफ्तारी हुई, लेकिन पुलिस पर अत्याचार करना इसका जवाब तो सत्ता धारी दल के बड़े नेता ही जवाब दे सकते हैं। जो पैसा वसूलने का काम बार या पब के संचालकों से कराते हैं। 21 फरवरी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी तथा दार्जिलिंग दौरे पर आ रही हैं। इस मुद्दे को लेकर मैं मुख्यमंत्री के सामने जरूर रखूंगा। क्योंकि रोजाना कोई न कोई घटना बार तथा पब में होते रहते हैं ! जिला प्रशासन ने बार संचालकों को सिंगिंग बार का लाइसेंस दिया है लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि सिंगिंग बार में डांस क्यों कराया जाता है?जिला प्रशासन से जब हमने इस मामले पर बात की तो उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ सिंगिंग बार का लाइसेंस दिया है ना कि डांस बार का। राज्य सरकार के नियम को ना मानते हुए बार संचालक सत्ताधारी दल के बड़े नेताओं के संरक्षण में इस तरह का काम कर रहे हैं। क्योंकि इन नेताओं के घर पर पैसा पहुंचाया जाता है। बार में कभी छेड़खानी तो कभी सेटिंग गेटिंग या दूसरे प्रदेशों से आए हुए पर्यटक जो बार में जाते हैं उन पर्यटकों को अश्लील डांस दिखा कर पैसे वसूले जाते हैं। तथा यह आश्वासन दिया जाता है कि अगर यह बार वाला आपको पसंद है तो आपके साथ भेजा जाएगा। लेकिन जब कोई बात पैसे देकर भी नहीं बन पाती है तो अक्सर विवाद देखने को मिलता है। ऐसे कई साक्ष्य है सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित कुछ बार ऐसे हैं जो पीसी मित्तल बस स्टैंड ,विशाल सिनेमा हॉल के नजदीक ,विधान मार्केट के सामने स्थित हैं। ऐसा कारनामा हमेशा देखा जाता रहा है शिकायत भी होती रही है। कुछ दिन के लिए पुलिस की कार्यवाही की जाती है लेकिन पुलिस तथा बार संचालक की दोस्ती या जी हजूरी के कारण विवाद को निपटा दिया जाता है और कुछ दिन के लिए सिंगिंग बार में डांस को बंद कर दिया जाता है यह बेहद ही गंभीर मामला है!
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21 फरवरी को सिलीगुड़ी दौरे पर आ रही है इस दौरान कई पार्टी नेतृत्व को आमंत्रित भी किया जाता है ,मैं लिखित रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हाल में ही मारपीट की घटना तथा जो गुटबाजी पश्चिम बंगाल बाउंसर तथा सिलीगुड़ी बाउंसर के बीच पुरानी लड़ाई है साथ ही पुलिस पर जो हमला किया गया एवं बार लाइसेंस संचालकों को सिंगिंग बार का लाइसेंस देने के बाद संचालकों के द्वारा अपने ढंग से अश्लील डांस का संचालन किया जाता है आलोक चतुर्वेदी पुलिस कमिश्नर सिलीगुड़ी को सारी बात संज्ञान में दिया गया है उनका आश्वासन है कि सभी घटना तथा बार संचालकों के द्वारा अवैध रूप से बार का संचालन की जांच करवाई जाएगी तथा प्रत्येक दिन का सीसीटीवी फुटेज कैमरा देखा जाएगा कार्रवाई जरूर की जाएगी !अगर इस मामले में कोई पुलिस ऑफिसर लिप्त पाया जाएगा तो उसे भी बर्खास्त किया जाएगा !
संयोजक फैसल अहमद ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थक हूं। उनके मार्गदर्शन पर चलता हूं, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नीति बहुत ही शानदार है मैं कुछ समय पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी ) दार्जिलिंग का जिला अध्यक्ष था। उस समय हमारे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से काफी नजदीकी रही है। उनकी हर योजना उपलब्धि का मैं समर्थन करता रहा हूं और आगे भी समर्थन करता रहूंगा। आने वाले समय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार है। मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देश का प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहता हूं ! हर महीने बार या पब में कोई न कोई घटना या शिकायत लोगों के द्वारा की जाती है ऐसे मामले से शहर की बदनामी समाज की बदनामी तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन की भी बदनामी होती है। सिलीगुड़ी शहर मे ऐसे घटना पर बार संचालकों पर कार्रवाई करने की मांग प्रदीप चटर्जी ,रवि सिंह ,सरदार अमरदीप सिंह ,मोहम्मद मंजूर खान ,सुभाष थापा ,अर्जुन गुरुंग ,संदीप मुखर्जी ,लोकेश सरकार ,रूपा सरकार ,अजीत सिंह ,स्वीटी सिंह इत्यादि ने की है !
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ar9y