बिजली का तार चोरी होने पर स्कूल के जलमीनार बंद

संंवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I प्रखंंड के पिंडारी संकुल के अधीन उप्रावि बांक – पोखरिया स्कूल के समीप दस पोल का बिजली तार सोमवार की रात को चोरी हो गया। बिजली तार चोरी हो जाने के कारण स्कूल परिसर के मिनी जलमीनार बंद हो गया। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ एमडीएम बनाने वाले रसोइयों का भी पानी संकट हो गया है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव प्रभाकर झा ने बताया कि बिजली तार चोरी होने की लिखित सूचना शिक्षा विभाग मसलिया को देकर मरम्मती कराने की मांग की है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/arr2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *