देवीपुर। देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश के पर देवीपुर सीओ सुनील कुमार के आदेशानुसार देवीपुर अंचल क्षेत्र में कई दिनों से कई चौक-चौराहे एवं सार्वजनिक स्थलों पर आलाव की व्यवस्था की गई है। बता दें कि सभी राजस्व उपनिरीक्षक अपने-अपने हल्का क्षेत्र में 24 दिसम्बर से लगातार सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन प्रखंड मुख्यालय स्थित देवीपुर चौक स्थित दुर्गामंदिर के निकट, शंकरपुर रेलवे स्टेशन, देवीपुर एम्स गेट पर, कांशीडीह चौक पर आलाव जलाया जा रहा है। लोग प्रखंड, थाना एवं हाट बाजार के लिये देर शाम तक रहते हैं। जिस कारण लोगों को ठंड ना लगे
इसके लिये प्रशासन आलाव द्वारा आलाव जलाया जा रहा है। वहीं देवीपुर एम्स में अहले सुबह 4 बजे से लोग इलाज कराने के लिये लाईन लगाते हैं। ठंड को देखते हुए सीओ सुनील कुमार ने एम्स के बाहर आलाव की व्यवस्था की है। वहीं शंकरपुर रेलवे स्टेशन में भी ट्रेन पकड़ने के लिये पेसेन्जर आते हैं। वहां भी आलाव की व्यवस्था की गई। मौके पर राजेश मंडल, भाजपा नेता विश्वजीत कुमार, रंजीत दास, दुखन यादव, गौतम सिंह, सुरेन्द्र यादव, पुरुषोत्तम झा, अमित कुमार, रंजीत झा, प्रशांत कुमार, चंद्रमोहन कुमार, सुनील मोदी, उदय कुमार, विकास कुमार, सुभाष कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/at1u