बासुकीनाथ नगर पंचायत द्वारा लगातार तीसरे दिन सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया अभियान

IMG-20221215-WA0016
छापेमारी टीम के द्वारा कुल पांच किलो प्लास्टिक जब्त किया गया व 400 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया

बासुकीनाथ। बासुकीनाथ नगर पंचायत के द्वारा गठित छापेमारी दल के द्वारा लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों, हाट बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने को लेकर अभियान चलाया गया। बासुकीनाथ नगर पंचायत के द्वारा बुधवार को बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठान, दुकान, भोजनालय, वस्त्र विक्रेता व मंदिर क्षेत्र अंतर्गत दुकानों में प्लास्टिक का उपयोग ना हो इसके लिए छापेमारी अभियान चलाया गया। नपं की और से प्लास्टिक थैले के बाजार में दुकानदारों के द्वारा प्रयोग किए जाने के विरूद्ध जांच अभियान चलाया गया। नपं के द्वारा किए गये इस चेकिंग में सब्जी, फल, खुदरा दुकान, स्टेशनरी दुकानों में प्लास्टिक के थैलों के उपयोग को लेकर जांच की गयी। बासुकीनाथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि अगर कोई प्रतिष्ठान या व्यक्ति सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई किये जाने का प्रावधान है। क्षेत्र के बासुकीनाथ, जरमुंडी, नावाडीह, हथनंगा, सरडीहा, गरडी, बासुकीनाथ बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों में प्लास्टिक बैन को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि पॉलीथिन के थैलों, थर्मोकोल की थाली-कटोरी के इस्तेमाल करने पर रोक है। अगर कोई प्रतिष्ठान या व्यक्ति सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई किये जाने का प्रावधान है। इस अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार ओझा के द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर प्रबंधक कुमारी प्रियंका, सीएलटीसी संकटेश रमण, शैलेश कुमार, मिथलेश मुर्मू, कुंदन किशोर पत्रलेख, संतोष मांझी, संतोष कुमार दास, प्रेम कुमार की टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें कुल पांच किलो प्लास्टिक जब्त किया गया व दुकानदारों से 400 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया। मंदिर के आसपास के दुकानों में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए आदेश दिया गया। इस मौके पर रामानंद पत्रलेख, भास्कर पंडा, प्रवीण कुमार, अजय कुमार राय सहित बासुकीनाथ नगर पंचायत के कई कर्मी मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ax82

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *