पाकुड़। अमरापाड़ा प्रखण्ड में गुरुवार को उत्पाद विभाग ने एक किराना की दुकान में मारा छापा, जहां से बंगाल से लाकर बेची जा रही अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गई है, उत्पाद विभाग के एसआई सत्येन्द्र कुमार को गुप्त सूचना मिली की किराना दुकान की आड़ में शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है, इसी आधार पर गुरुवार को अमड़ापाड़ा थाना अंतर्गत पांडेरकोला स्थित एक किराना दुकान उज्जवल कुमार शाह की दुकान पर छापा मारा गया, जहां से विदेशी शराब एवं कई अन्य ब्रांड के बंगाल निर्मित शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग ने मौके पर से उज्जवल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कारवाई करने हेतु पाकुड़ साथ लेकर गई एवं उज्ज्वल कुमार शाह के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कूल बियर 25 बोतल एवं विदेशी शराब 375 एमएल एवं 180 एमएल का 38 बोतल जप्त किया गया है।