मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप में 30 मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन

2

काठीकुंड (दुमका)/ शुक्रवार को कैंप लगा कर 30 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया. मोतियाबिंद मरीजों के लिये इस कैंप का आयोजन काठीकुंड के नयाडीह स्थित सनमत कल्याण अस्पताल में किया गया था. ऑपरेशन डॉ श्रीकांता हालदार व डॉ प्रमोद शेरपा के नेतृत्व वाली मेडिकल टीम द्वारा किया गया. सफल ऑपरेशन के बाद मरीजों को शनिवार को छुट्टी दे दी जायेगी. कैंप को लेकर अस्पताल प्रबंधक कमल नयन कुमार ने बताया कि,विशेषज्ञ चिकित्सक की अगुआई में मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया. कहा कि,कैंप के माध्यम से हर शुक्रवार को आँख का ऑपरेशन किया जाता हैं.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ayof

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *