अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क किनारे नाली में गिरा, दो युवक बेहोश

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I प्रखंड के दलाही से रानीबहाल जाने वाले पक्की सड़क पर इसमाला गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क किनारे नाली में गिर गया। दुर्घटना में बाइक पर सवार चार में से दो युवक गिरकर घायल होने से बेहोश हो गया था। इसकी सूचना टोंगरा थाना  को मिलने के बाद एएसआई अर्जुन मरांडी पुलिस बल के साथ दुर्घटना स्थल पहुंचने के पहले ही दो युवक बाइक लेकर फरार हो गया था। बाइक दुर्घटना में घायल भवेश टुडू एवं सोपेन हांसदा को बेहोशी अवस्था में उठा कर मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पुलिस ले गया। एएसआई श्री मरांडी ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार होकर चार युवक आया था। चारों युवक जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र के इंद्रपहाड़ी गांव के हैं। घर वापस लौटने के दौरान इसमाला गांव के समीप अनियंत्रित होकर चारों युवक सड़क किनारे नाली में गिर गया। जिससे दो युवक घायल है। समाचार लिखे जाने तक घायल दोनों युवक का इलाज दुमका फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रही हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/b035

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *