जिले वासियों को यातायात नियमों से अवगत कराने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य
देवघर। सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के क्रम में सातवें दिवस में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनमानस को सड़क सुरक्षा संबंधी विषय के बारे में जागरूकत करने के उद्देश्य से शैलेन्द्र कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी, देवघर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नुक्कड़ नाटक का आयोजन लोक प्रेरणा संस्थान, देवघर के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके अलावे नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का प्रस्तुति चकाई मोर से प्रारंभ होकर रांगा मोर, टावर चौक, बस स्टैंड चौक, बाजला चौक एवं बैजनाथपुर मोर मे किया गया।
इसके अलावे इस कार्यक्रम के माध्यम से जन मानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया है। साथ ही आए दिनों सड़क पर हो रही आकस्मिक दुर्घटना, हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट लगाने से जान माल की सुरक्षा,जनता को यातायात नियमों का पालन करना, शहरी क्षेत्र में 20 किमी से अधिक गतिसीमा से वाहन न चलाना , सड़क पर अपनी बायीं ओर के लेन में ही चलना, गलत ढंग से सड़क पर वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना आदि महत्वपूर्ण जानकारी नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया l साथ ही हेलमेट जरूर पहनें, सीट बेल्ट जरूर लगाएँ ताकि वाहन चालक एवं उसका परिवार सुरक्षित रहे। मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएँ। खतरनाक ढंग से वाहन न चलाएँ, इसी में सबकी समझदारी है। माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें। जल्दीबाजी में गन्तव्य स्थान तक जाने के क्रम में रैस ड्राईविंग करके दुर्घटना का शिकार न बनें। अनियंत्रित व रोड क्रॉसिंग पर पहले पैदल यात्रियों को सड़क पार करने देना चाहिए। दुर्घटना पीड़ित को समय पर अस्पताल पहुँचाने में संकोच नहीं करना चाहिए एवं दुर्घटना में घायत व्यक्ति को ससमय अस्पताल पहुँचाएँ ताकि उनकी जान बचाई जा सके बताकर लोगों को जागरूक किया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/b3oz