परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार कल्याण दिवस का आयोजन

3

जामा प्रखंड क्षेत्र के चिकनिया हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें योग्य दंपति को चिन्हित कर परिवार नियोजन की विधि अपनाने हेतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी गयी। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ  शशिधर मिश्रा ने बताया कि परिवार कल्याण दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवा को बढ़ावा देना, परिवार नियोजन के संबंधित भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करना, सभी नव दंपति गर्भवती महिला, धात्री माता एवं अन्य प्रजनन वर्ग के युवक-युवतियों को गर्भ अंतराल पर जानकारी प्रदान करना, कंडोम की उपयोगिता, कंडोम बॉक्स के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाना है। कहा कि परिवार कल्याण दिवस पर परिवार नियोजन के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की भी  जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इस मौके पर एएनएम, नव दंपति सहित गर्भवती एवं धात्री महिला किशोरी मौजूद थी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/b4uf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *