बनवासी विकास आश्रम द्वारा बाल विवाह उन्मूलन को ले रैली

5

डुमरी। डुमरी के टेंगराखुर्द पंचायत अंतर्गत चंदनकुरवा टोला बूढ़ी सराय में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर शुक्रवार को बनवासी विकास आश्रम गिरिडीह के द्वारा एक जागरूकता रैली निकाला गया। जिसमें टोला के दर्जनों लोग शामिल हुए।जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य को पूरा करने में सहयोग करने की अपील की साथ ही यौन शोषण,मानव तस्करी पर भी मुखर होने की अपील ग्रामीणों से की गई।वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह,यौन शोषण एवं मानव तस्करी सभ्य समाज के लिए एक धब्बा है जिसका विरोध हमसभी को करना चाहिए। सरना समिति के अध्यक्ष बिरजू मुर्मू,सूर्यदेव बेसरा,अशोक मुर्मू,अजीत मुर्मू सरिता सोरेन,सुषमा कुमारी वनवासी विकास आश्रम के सदस्य केदार महतो,रामचंद्र बेसरा,रीना मुर्मू,ललिता देवी,दुलारी कुमारी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/b5js

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *