नवादा पंचायत के डीलरों की मनमानी से परेशान ग्रामीण

IMG-20221126-WA0047

पाकुड़। सदर प्रखंड के नवादा पंचायत के डीलर की मनमानी से नवादा पंचायत के लोग काफी परेशान है, स्वयं सहायता समूह, मुस्कान, रोजी, सूर्यमुखी से लाभुक सभी तंग आ चुके है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
 इन 4 डीलरो को ग्रामीणों ने सूचित किया था की माह नवंबर 2022 दिनांक 12/11/2022 एवं 14/11/2022 को सभी डीलर के द्वारा अनाज का भंडारण लिया गया है जिला से अनाज का भंडारण उठाए पंद्रह दिन से ऊपर हो गए लेकिन इन डीलर के द्वारा ग्रामीणों को अनाज का वितरण नही किया गया है। अक्टूबर 2022 पी एम जी का अनाज भी अभी तक नहीं देने की सूचना मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया की डीलर के द्वारा अनाज की कालाबाजारी की जा रही है, तीन चार महीना का अनाज बाकी होने के बाद एक महीना का राशन दिया जाता है और डीलर लगातार ऐसा ही करते आ रहे है,।
लाभुकों ने कहा की हमें पहले अक्टूबर माह 2022 एवं दिसंबर माह 2022 का रेगुलर अनाज दिया जाए,ग्रामीणों ने कहा की अनाज का वितरण हर महीने किया जाय,नही तो हमलोग हल्ला बोल करेंगे और सरकार से अनुरोध करेंगे की करेंगे की इनके उपर कानूनी कार्रवाई हो।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/b813

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *