सांसद ने किया 84 योजनाओं का शिलान्यास

3
3a

जामा I दुमका सांसद सुनील सोरेन ने बुधवार को जामा प्रखंड के तरबंधा स्थित अपने नीजि आवास में सांसद नीधि से दुमका जिला में कुल 84 योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान सांसद सुनील सोरेन ने बताया कि करीब 2 करोड़ की लागत से जामा, रामगढ़, कांठीकुंड, शिकारीपाड़ा, रानेश्वर, दुमका, मसलिया प्रखंड में जनकल्याणकारी के 84 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसमें छोटे छोटे पीसीसी, नाली, पुलिया, छठ घाट आदि योजना शामिल किया गया है। इन योजनाओं से ग्रामीणों को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र के मोदी सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचा रहे हैं।  इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र सिंह मुन्ना, जिला महामंत्री दीपक स्वर्णकार,  उपाध्यक्ष बिट्टू सिंह, निरंजन मंडल, नवल मांझी, जिला परिषद सदस्य विमान सिंह, रानेश्वर प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ दत्ता, काठीकुंड लालचंद्र पाल, जीतलाल राय, इंद्रकांत यादव, राजेन्द्र मुर्मू, सुलोचना देवी, नागो देवी, आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bb3v

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *