पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व की बड़ी कार्यवाही • विदेशी मुद्रा दिखाकर ठगी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तर

IMG-20230423-WA0689

विदेशी मुद्रा धरहम का लालच देकर भीड-भाड वाली जगह बुलाकर देताथा वारदात को अंजाम ,• वारदात में प्रयुक्त स्कुटी बरामद

जयपुर ! (खलील कुरैशी)i पुलिस उपायुक्त  ज्ञानचन्द यादव आईपीसी ने बताया परिवादी श्याम केसवानी ने रिपोर्ट पेश की कि मेरी दुकान पर एक लड़का आया और उसने एक दरहम विदेशी करेन्सी का नोट दिखाकर पूछा कि यह क्या है ऐसे नोट हमारे पास बहुत से है, झांसा देकर परिवादी को खटीको की ढाल सांगानेर बुलाया और उसको एक कपडे में बांधकर अखबारो का बण्डल देकर परिवादी से 350000 रूपये एक अपने अन्य साथी के साथ मिलकर भाग गया। जिस पर 11/2023 धारा 420,406 आईपीसी दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अति पुलिस उपायुक्त अविनाश कुमार के निर्देशन में  सहायक पुलिस आयुक्त  रामसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी  सतीश चन्द चौधरी के नेतृत्व में  मुकेश कुमार उनि दशरथ हैड कानि 2173, विजयमान कानि 10452 धर्मराज कानि 11192, जितेन्द्र कानि 97683 की टीम का गठन किया गया।

प्रकरण में कानि धर्मराज 11192 के द्वारा दी गयी सूचना पर टीम द्वारा विदेशी मुद्रा दिखाकर ठगी की रकम लेने वाला मुल्जिम मौहम्मद शकिल कुल इस्लाम उर्फ बाबु को गिरफतार किया गया।

तरीका वारदात:….
आरोपी व उसके साथी द्वारा लोगो के पास जाकर एक विदेशी करेन्सी का नोट दिखाते है, और अपने पास ऐसे खुब सारे नोट होने की बात बताते है, फिर जिस व्यक्ति से ठगी करनी है उसको भीडभाड वाले ईलाके में बुलाकर उनसे रूपये प्राप्त करके अखबारो का बण्डल कपड़े में लपेटकर उसको देकर भाग जाते है। उक्त प्रकरण में वाछित आरोपी वारदात करने के बाद दिल्ली व कोलकत्ता पहुंच गया, और बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहा जिसका पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर दस्तयाब किया गया।

गिरफ्तारशुदा मुल्जिम का विवरण:….
1. मौहम्मद शकील कुल इस्लाम उर्फ बाबु पुत्र  मौहम्मद आमिर हुसैन जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी एफ – 29 श्रीराम कॉलोनी सैक्टर-35 सांगानेर पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/beyh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *