शिकारीपाड़ा /दुमका/ शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम ने सोमवार देर रात अवैध कोयला पर की बड़ी कार्रवाई , गुप्त सूचना के आधार पर कोयला लदा पिकअप वाहन किया जप्त ।शिकारीपाड़ा के बादलपाड़ा लुटियापहाड़ वन क्षेत्र से शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम ने कोयला लदा एक पिक वाहन जप्त किया है पिकअप वैन का नंबर WB 37B 6078 है जप्त की हुई कोयला लदा पिकअप वैन को शिकारीपाड़ा वन विभाग परिसर ला कर रखा गया है। और वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मौके पर चालक फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोयला लदा पिकअप वाहन को जप्त किया गया है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। यहां बताते चलें कि पिकअप वैन में जो नंबर लिखा हुआ है वह पश्चिम बंगाल का है और इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि शिकारीपाड़ा से पश्चिम बंगाल में कोयले का सप्लाई किया जाता है। हालांकि अवैध कोयला खनन कर्ता का अब तक पता नहीं चल पाया है।