शिकारीपाड़ा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई कोयला लदा पिकअप वाहन किया जप्त

3d0f4f19-5a80-446b-8012-9a8d2fb9e337

शिकारीपाड़ा /दुमका/ शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम ने सोमवार देर रात  अवैध कोयला  पर की बड़ी कार्रवाई , गुप्त सूचना के आधार पर कोयला लदा पिकअप वाहन किया जप्त ।शिकारीपाड़ा के बादलपाड़ा लुटियापहाड़ वन क्षेत्र से शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम ने कोयला लदा एक पिक  वाहन  जप्त किया है  पिकअप वैन का नंबर WB 37B  6078 है जप्त की हुई कोयला लदा पिकअप वैन को शिकारीपाड़ा वन विभाग परिसर ला कर रखा गया है। और वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मौके पर चालक फरार हो गया।  वन विभाग की टीम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोयला लदा पिकअप वाहन को जप्त किया गया है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। यहां बताते चलें कि पिकअप वैन में जो नंबर लिखा हुआ है वह पश्चिम बंगाल का है और इससे यह अनुमान लगाया जा सकता  है कि शिकारीपाड़ा से पश्चिम बंगाल में कोयले का  सप्लाई किया जाता है। हालांकि अवैध कोयला खनन कर्ता का अब तक पता नहीं चल पाया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m3fy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *