पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, टीएमसी में शामिल हुआ विधायक

2023_2image_20_42_022661787fonfsjxakaanlme

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक सुमन कांजीलाल रविवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। यह जानकारी टीएमसी ने एक बयान में दी। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राज्य के उत्तरी हिस्से में अलीपुरद्वार के विधायक कांजीलाल को पार्टी का झंडा सौंपा। इस साल राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कांजीलाल ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि कांजीलाल के भाजपा छोड़कर जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nsgo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *