कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक सुमन कांजीलाल रविवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। यह जानकारी टीएमसी ने एक बयान में दी। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राज्य के उत्तरी हिस्से में अलीपुरद्वार के विधायक कांजीलाल को पार्टी का झंडा सौंपा। इस साल राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कांजीलाल ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि कांजीलाल के भाजपा छोड़कर जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।